फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: दिव्यांग- बुजुर्ग मतदाताओं को आज घर पर करेंगे मतदान, पोस्टल बैलेट से डाले जा रहे वोट

Sun, 14 Apr 2024 10:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

कैराना लोकसभा सीट के लिए आज से घर-घर जाकर दिव्यांग और 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की वोट डलवाई जाएगी। जिले के 558 मतदाता घर से ही आज मतदान करेंगे। इसके लिए सुबह 10 से वोटिंग शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
शामली में मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 827 दिव्यांग और 85 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग आज से अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं के घर-घर जाकर 18 कलस्टर टीम आज और कलपोस्टल बैलेट पेपर से वोट डलवाएगी। घर पर एक कक्ष में सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान कक्ष बनवाकर दिव्यांगों और बुजुर्गों को पोस्टल बैलेट से मतदान का मौका मिलेगा। आज कलक्ट्रेट निर्वाचन कार्यालय से 18 कलस्टर टीम 7 बजे से कैराना, थानाभवन, और शामली विधान सभा के लिए रवाना हो गईं। सुबह दस बजे से टीम घरों में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का मतदान शुरू दिया गया।
विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव के 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के 85 साल से अधिक के बुर्जुग और दिव्यांग मतदाताओं को घरों पर वोट डालने की सुविधा दी है। जिला दिव्यांग जन एवं सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि कैराना लोकसभा क्षेत्र में कुल 827 दिव्यांग और 85 साल से अधिक के उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से 12 डी फार्म भरकर इच्छा प्रकट की थी। शामली जिले के कैराना, शामली,थानाभवन विधानसभा में 558 ऐसे बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता शामिल है।

जिला प्रशासन ने रविवार और सोमवार को वोट डलवाने की पूरी तैयारी कर ली है। सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे होम वोटिंग कार्य चलेगा। सोमवार को भी होम वोटिंग कार्य चलेगा। उन्होंने बताया कि कैराना लोकसभा क्षेत्र के लिए सभी प्रत्याशी होम वोटिंग के लिए मतदान एजेंट बनवा सकते हैं।

 
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को होम वोटिंग के लिए सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक दिव्यांग एवं 85 साल से अधिक मतदाताओं को घर- घर 18 कलस्टर टीम जाएगी। कलस्टर टीम में दो मतदान अधिकारी, एक माईक्रोआर्ब्जवर, एक वीडियो ग्राफर , पुलिस टीम गांव गांव जाकर दिव्यांग एवं बुजुर्ग के आवास के एक कमरे में गत्ते का मतदान कक्ष बनाएगी। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता को पोस्टल बैलेट पेपर देकर प्रत्याशी के सामने सही का निशान लगाने का मौका देगी। कलस्टर टीम मतदाता सूची पोस्टल बैलेट पेपर साथ जाएगी।

शामली जिले में तीनों विधानसभाओं में होम वोट का आंकड़ा
विधानसभा -             कलस्टर टीम-

कैराना -                         07-
थानाभवन-             06-
शामली-                     05-
कुल कलस्टर-             -18-
 कुल मतदाता-             558
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें