सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता में पहले अपराधी का खौफ था जबकि भाजपा सरकार में अपराधी खौफ में रहते हैं। उनकी सरकार में दुकानों तथा प्लाॅट पर कब्जा नहीं होता। सपा सरकार गुंडे-माफिया का साथ देती थी। थाना में उल्टा पीड़ित व्यक्तियों पर कार्रवाई होती थी लेकिन भाजपा सरकार में इसके उलट कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा मात्र एक परिवार की पार्टी है।
कहा कि आने वाले पांच वर्षों में भव्य भारत का निर्माण होने जा रहा है, भ्रष्टाचार का अंत होने जा रहा है। सपा तो समाप्त हो चुकी है, पिछड़ों पर कभी ध्यान नहीं दिया। भाजपा सपा, बसपा, कांग्रेस की बीमारी से देश को मुक्त करना चाहती है।
मोदी सरकार में देश भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। कहा कि अभी तो यह झांकी है मेरे दोस्त पूरी पिक्चर बाकी है। कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि एक साल में 12 सौ करोड़ का घोटाला किया है जिसमें कांग्रेस के साथ सपा-बसपा घोटाले में शामिल है। पीएम मोदी चाहते हैं 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा'। डिप्टी सीएम की जनसभा का संचालन रामजीलाल कश्यप तथा दामोदर सैनी ने संयुक्त रूप से किया।
ये नेता भी रहे मौजूद
आरएलडी के विधायक प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली खान, आरएलडी जिला अध्यक्ष वाजिद अली, अनिल कुमार, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी जनसभा में मौजूद रहे।