शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के लिए बीडीसी के ब्लाक मुख्यालय जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जिले के प्रथम चरण के लिए थानाभवन ब्लाक में 28 सितंबर और 29 सितंबर को सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान नौ अक्तूबर को सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतगणना एक नवंबर को सुबह आठ बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक चलेगी।
डीएम ओपी वर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 का चुनाव कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। प्रथम चरण में थानाभवन ब्लाक, दूसरा चरण कैराना ब्लाक, तीसरा चरण शामली और कांधला ब्लाक चतुर्थ चरण में ऊन ब्लाक में बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य के चुनाव होंगे। प्रथम चरण में थाना भवन ब्लाक में 28, 29 सितंबर को सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
तीस सितंबर से एक अक्तूबर को सुबह आठ बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएंगी। तीन अक्तूबर को सुबह आठ बजे अपराह्न तीन बजे तक उम्मीदवारों के नाम वापस लिए जाएंगे। तीन अक्तूबर को ही अपराह्न तीन बजे से लेकर कार्य की समाप्ति तक चुनाव चिह्न आवंटन किए जाएंगे। प्रथम चरण का मतदान नौ अक्तूबर को सुबह सात बजे सेे लेकर शाम पांच बजे तक होगा।
दूसरे चरण के लिए कैराना विकास खंड में एक अक्तूबर से तीन अक्तूबर तक सुबह आठ बजे से लेकर चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। चार अक्तूबर से लेकर पांच अक्तूबर को सुबह आठ बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच, छह अक्तूबर को सुबह आठ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे उम्मीदवार अपना नाम वापस लेंगे। छह अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 13 अक्तूबर को सुबह सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक मतदान होगा।
तीसरे चरण में शामली और कांधला विकास खंड में चुनाव होगा। छह अक्तूबर से सात अक्तूबर को सुबह आठ बजे से लेकर चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। आठ, नौ अक्तूबर को सुबह आठ बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच, 10 अक्तूबर को पूर्वाह्न आठ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। 10 अक्तूबर को तीन बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 17 अक्तूबर को सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
चौथे चरण का मतदान ऊन ब्लाक में 29 अक्तूबर को सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगा। 9, 10 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से लेकर चार बजे नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 14, 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच, 16 अक्तूबर को आठ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। 16 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से लेकर तीन बजे तक उम्मीदवारों के नाम वापस लिए जलाएंगे। 16 अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे के बाद कार्य समाप्ति तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 29 अक्तूबर को सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
सरकारी अवकाशों में नहीं होगा चुनाव संबंधी कार्य
शामली। जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी वर्मा ने बताया कि दो अक्तूबर महात्मा गांधी, 13 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती, 21-22 अक्तूबर को विजयदशमी, 24 अक्तूबर को मोहर्रम, 27 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती को निर्वाचन कार्य नहीं होगा।