फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष बाद ईदगाह में ईद की नमाज

विज्ञापन
शामली में कैराना रोड स्थित ईदगाह। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दो वर्ष बाद ईदगाह में ईद की नमाज
विज्ञापन

शामली। ईद-उल-फितर आज मनाया जाएगा। कोरोना महामारी की पाबंदी हटने से दो वर्ष बाद ईदगाह में नमाज पढ़ी जाएगी। जिसके चलते त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह है।
सोमवार को बाजार भी पूरी तरह से सजे रहे। खरीदारी करने के लिए कपड़े-जूते, ज्वेलरी, सौंदर्य प्रसाधन और किराना की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। बाजारों में भीड़ होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल रहा। शाम के समय भी बाजारों में खासी चहल पहल रहने से दुकानदार भी खुश नजर आए। शहर के बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, शिव चौक, सुभाष बाजार, लाल सिंह मार्केट, नेहरू मार्केट और नया बाजार में अधिक भीड़ देखने को मिली। बाजारों में भीड़ के कारण ही वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई। जिससे बाजारों में बार-बार जाम की स्थिति बनी रही। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के लिए बाजारों में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

81 स्थानों पर होगी ईद की नमाज
शामली। ईद उल फितर शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले भर में मंगलवार को 81 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। सभी स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने ईद की नमाज के संबंध में पहले से ही उन स्थानों को चिह्नित करा लिया है, जहां विशेष सुरक्षा इंतजाम कराने की जरूरत है। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिले की सभी ईदगाहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात रखे जाएंगे।
नमाज का स्थान और समय
1. शामली ईदगाह 8.00 बजे
2. गढ़ीवाली मस्जिद 8:15 बजे
3. मदरसा इस्लामिया रशीदिया 8:15 बजे
4. मस्जिद कुरैशियान 7:30 बजे
5. मस्जिद मोहम्मदिया 7:45 बजे
6. मदरसा हयातुल उलूम 8:15 बजे
7. कैराना ईदगाह 8.00 बजे
8. जामा मस्जिद 8:30 बजे
9. शाही मस्जिद दरबार 7:15 बजे
10. मक्की मस्जिद दरबार कला 6:45 बजे
11. बस स्टैंड वाली मस्जिद 7:30 बजे
12. पीपलो वाली मस्जिद 7:15 बजे
13. मस्जिद हुसैनिया 8:15 बजे
14. मदरसा इशातुल इस्लाम 9:00 बजे
15. थानाभवन ईदगाह 8.00 बजे
16. खानकाह इमदादिया अशरफिया 7:30 बजे
17. अशरफ उल उलूम मदरसा 8:15 बजे
18. जामिया अशरफिया मदरसा 8.00 बजे
19. जलालाबाद ईदगाह 8.00 बजे
20. जामा मस्जिद 8:15 बजे
21. मदरसा मिफ्ता उल उलूम 8.00 बजे
22. मौलवियों वाली मस्जिद 8.00 बजे
23. झिंझाना ईदगाह 8.00 बजे
24. मस्जिद नीला रोजा 8:30 बजे
25. चौसाना ईदगाह 8:45 बजे
26. ईदगाह जिजौला 8.00 बजे
27. ऊन ईदगाह पिंडौरा रोड 8:30 बजे
28. ईदगाह हथछोया 8:30 बजे
29. कांधला ईदगाह 8:30 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें