फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 10वीं में सिल्वर बेल्स स्कूल के अब्दुल्ला अकबर खान बने जिला टॉपर

विज्ञापन
शामली के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट आने पर खुशी मनाते छ
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। शहर के सिल्वर बेल्स स्कूल के अब्दुल्ला अकबर खान 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बने, जबकि द्वितीय स्थान पर 97 प्रतिशत अंकों के साथ सिल्वर बेल्स की रिद्विमा गोयल और संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल के अर्नव मलिक रहे। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूमते नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार को सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम सायं लगभग चार बजे घोषित होते ही विद्यार्थी अपना रिजल्ट निकालने में लग गए। टॉपर्स विद्यार्थियों का स्कूल से बुलावा आना शुरू हो गया। घोषित परिणाम में शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल के अब्दुल्ला अकबर खान ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिल्वर बेल्स स्कूल शामली की छात्रा रिद्विमा 97 प्रतिशत और संस्कृति इंटर नेशनल स्कूल बंतीखेड़ा के अर्नव मलिक ने भी 97 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय रहे। तृतीय स्थान पर रही स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अक्षिता अग्रवाल ने 96.8 प्रतिशत, इसी स्कूल के रुद्राक्ष गोयल ने 96.8 प्रतिशत व रौनक गर्ग ने भी 96.8 प्रतिशत और होली हेवन ऊन की छात्रा विदिशा दहिया ने भी 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्यों ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें