फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फैल रहा नशे का कारोबार, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में अवैध रूप से नशे का कारोबार फैल रहा है। गली-मोहल्लों में चल रहे इस कारोबार से किशोर और बच्चे भी नशे की दलदल में फंस रहे हैं, जिससे उनका जीवन बर्बाद हो रहा है। गली-मोहल्ले में चरस और स्मैक की पुड़िया बेची जा रही है। नशे के कारोबार को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में नशे के अवैध कारोबार की जड़े पुरानी हैं। पुलिस की कार्रवाई के दावों के बाद भी इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाया है। चरस, स्मैक, गांजा, डोडा, अफीम व हेरोइन आदि अवैध कारोबार पनप रहे हैं। नशे का अवैध धंधा गली-मोहल्लों में खूब चल रहा है। इस कारोबार से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। युवाओं के अलावा किशोर भी इस धंधे से जुड़ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो शामली के अलग-अलग मोहल्लों के बताए गए हैं, जिसमें स्मैक की पुड़िया बनाने से लेकर बेचा जाना दिख रहा है। पुलिस इस अवैध धंधे को रोक नहीं पा रही है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिले में नशे का अवैध धंधा करने वाले लोगों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अवैध धंधे में लिप्त लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने निर्देश पुलिस को दिए गए हैं।
पुलिस की मिलीभगत भी आई सामने
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस की मिलीभगत भी सामने आई है। एक वीडियो में चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी बता रहा है कि एक व्यक्ति उससे पुलिस के नाम पर पांच हजार रुपये महीना लेता है। वह इस कारोबार से जुड़े कई लोगों के नाम भी बता रहा है। यह वीडियो शहर कोतवाली की कुछ दिन पहले की बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें