फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। गांव धनैना निवासी एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज में कार की मांग को लेकर मारपीट करने व घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पति सहित पांच लोगों की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

धनैना निवासी संगीता ने गढ़ीपुख्ता तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 14 नवंबर 2019 को बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर सिनौली निवासी गौरव पुत्र ओम सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने लगभग 12 लाख रुपये खर्च किए थे।
आरोप है कि इसके बावजूद भी ससुराल वाले दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। जब उसने दहेज में गाड़ी देने से इंकार किया, तो जनवरी 2022 में ससुराल वालों ने उसे बच्चे के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि 24 जनवरी को पति गौरव, देवर नीरज, ससुर ओमसिंह, सास सावित्री व एक अन्य व्यक्ति उसके मायके धनैना आए और यहां भी गाड़ी देने की मांग की। विरोध करने पर मारपीट की। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन

उसने पुलिस को तहरीर देने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही पक्षों में फैसले की बातचीत होने लगी। जिस कारण रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकी। बाद में मामले का कोई हल नहीं निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति गौरव, देवर नीरज, ससुर ओमसिंह, सास सावित्री सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें