फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशे की गरिमा ही भूल गए चिकित्सक

Fri, 12 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
मरीज के लिए चिकित्सकों को बुलाने के लिए राते बिलखते तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे थाना बाबरी के गांव हाथी करौदा निवासी जगवीर घर से खेत पर जा रहा था। मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर एक वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


उधर, सीएचसी में राज्य कर्मचारी हड़ताल पर थे। जोश में चिकित्सक और फार्मेसिस्ट अपना फर्ज ही भूल गए। एक घंटे तक मरीज सीएचसी में तड़पता रहा। परिजन कभी सीएचसी प्रभारी के पास जाते, कभी इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डाक्टर के पास, लेकिन किसी ने भी घायल का उपचार नहीं किया।

किसान की हालत बिगड़ने पर उसके साथ आई महिलाएं रोती बिलखती रहीं, लेकिन चिकित्सकों का दिल नहीं पसीजा। बाद में किसान के परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए और उसका उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें