शामली वीवी डिग्री कॉलेज में श्रमदान करती छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ कुमार पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ किया गया। शिविर में स्वयंसेवक और सेविकाओं को योग और ध्यान का महत्व बताया।
डॉ. सतेंद्र सिंह ने कहा कि योग साधना और प्राणायाम करने से परीक्षा से पहले या परीक्षा के समय होने वाले मानसिक तनाव को कम करने और मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। डॉ. चंद्रबली पटेल ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं को शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर रहने के गुण सिखाए। मौके पर डॉ. एके जल्ली, डॉ. रोहित राणा, लोकेंद्र, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, वीवी डिग्री कालेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के शिविर का शुभारंभ डॉ. प्रताप ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने स्वयं सेवक और सेविकाओं को बिना संकोच के श्रमदान करने चाहिए। नारायण सिंह ने सेवा और श्रमदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कालेज परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया। दूसरे सत्र में कालेज परिसर में पौधों की सफाई कर उनमें पानी दिया गया। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी गिरीश नारायण यादव, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, मोहित कुमार, आकाश, रिया, प्रिया, मोहित कुमार मौजूद रहे।
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में श्रमदान करते छात्र- फोटो : SHAMLI
शामली रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण करते जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत के छात्र-छा?- फोटो : SHAMLI
शामली आरके डिग्री कॉलेज में आयोजित योग शिविर में बोलते स्वामी ब्रहमुतिऱे योग तिर्थ जी माहाराज- फोटो : SHAMLI