फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बंद कमरे में न जलाएं अंगीठी, खतरे में पड़ सकती है जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाथरूम में नहाते समय गीजर रखें बंद, गैस लीक होने पर घुट सकता है दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी जलाना या बाथ रूम में नहाते समय गीजर चलाना खतरनाक हो सकता है। इससे दम घुट सकता है या आग लगने से जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए लोगों को इन्हें चलाते समय सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गुजरातियान में मंगलवार रात निर्माणाधीन मकान में सोते समय आग लगने से लस्सी विक्रेता पंकज उर्फ काला की मौत हो गई थी। उन्होंने रात को चारपाई के निकट अंगीठी जलाई थी। रात को किसी समय अंगीठी से कपड़ों में आग लगने से उनकी मौत हो गई। इस घटना से लोगों को सबक लेकर जागरूक होने की जरूरत है। फिजिशियन डॉ. पंकज गर्ग का कहना है कि बंद कमरे में अंगीठी नहीं जलानी चाहिए। इससे दम घुटने या आग लगने का खतरा रहता है। अंगीठी जलाते समय दरवाजे व खिड़की खुले रखने चाहिएं। इसके अलावा बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए अगर गैस का गीजर लगा है तो पहले पानी की बाल्टी भर लें और नहाते समय गीजर को बंद कर दें। वहीं गीजर को बाथ रूम के बाहर लगाएं। इससे गैस लीक होने पर दम घुटने का खतरा कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें