फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विज्ञान मॉडल में सुमित ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
-मदरलैंड पब्लिक स्कूल में जिला विज्ञान क्लब द्वारा कराई गई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मदरलैंड पब्लिक स्कूल में जिला विज्ञान क्लब द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शहर के मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम रविंद्र सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह, डीआईओएस जेएस शाक्य, समन्वयक डा. अमित मलिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर, मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं शिक्षकों ने सर्वधर्म प्रार्थना को प्रस्तुत किया। जनपद के 65 विद्यालय के बच्चों ने ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक, स्टेम सेल टेक्नोलॉजी, सोलर ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, स्पेस टेक्नोलॉजी आदि विषयों पर मॉडल बनाए। डीएम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान ही हमारे समाज की प्रगति में सहायक है, जिस देश के बच्चे युवा वैज्ञानिक हों उस देश की तरक्की को कोई रोक नहीं सकता। निर्णायक मंडल में अंजुम, हर्ष, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, मधु बाला रहे। मैनेजर चेतन मुंजाल, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, उप प्रधानाचार्य धीर सिंह ने डीएम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विज्ञान मॉडल में सुमित कुमार प्रथम, हिमांशु द्वितीय, विजय तृतीय, प्रगति, अनु चौहान को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें