फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना आपदा में लापरवाही न बरतें: प्रदीप चौधरी

विज्ञापन
शामली में लायंस क्लब क्राउन के कार्यक्रम में कोरोना महावीर की उपाधि से डॉ. रीतिनाथ शुक्ला को सम्म - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि कोरोना आपदा में लापरवाही न बरतें और सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए कोरोना से बचाव करें।
विज्ञापन

रविवार को सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा स्थाई क्राउन ऑक्सीमीटर बैंक की स्थापना पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयासरत हैं कि अस्पतालों में सभी साधन-संसाधन पर्याप्त मात्रा में मुहैया हो। निरंतर टीकाकरण को गतिशील करने का प्रयास चल रहा है। छोटे बच्चों के उपचार की लिए भी अभी से प्रबंध शुरू हो चुके हैं।
पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से लायंस क्लब शामली क्राउन क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। कोरोना संक्रमण काल में भी संस्था ने लगातार सेवाएं दी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. रीतिनाथ शुक्ला को लगातार दो माह तक कोेिवड एल-2 अस्पताल में निस्वार्थ सेवा देने पर कोरोना महावीर की उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ. अजय बाबू शर्मा, सचिन जैन, आलोक अग्रवाल, गिरधारीलाल नारंग, तरुण अग्रवाल, सीमा गर्ग, विपिन मित्तल, भारत संगल, विनोद गर्ग को कोराना काल में समाज सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्रॉउन ऑक्सीमीटर बैंक के चेयरमैन प्रदीप विश्वकर्मा, क्लब अध्यक्ष आशु गर्ग, वैभव गोयल, संजय संगल, डॉ. अर्जुन वर्मा, डॉ. नीरज वशिष्ठ, प्रभात मित्तल, विनीत गोयल, अंकुर गोयल, अमित, श्याम आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. नीलेश वशिष्ठ ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें