फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलित खानपान और रोज करें व्यायाम, दूर होगा मोटापा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोटापा कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया जाता है। वर्तमान में बदलते दौर में अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से लोगों में मोटापा की गंभीर समस्या बन रही है। इसके अलावा शारीरिक सक्रियता की कमी और जीवन शैली में आए बदलाव भी मोटापा की वजह बन रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि संतुलित खानपान और नियमित व्यायाम करने से इस समस्या से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

हर साल 11 अक्तूबर को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य यह है कि मोटापा से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना होता है। वर्तमान दौर में अनियमित होती जा रही दिनचर्या और खानपान सही न होने के कारण लोगों में मोटापा की समस्या बढ़ रही है। शारीरिक रूप से श्रम या सक्रियता न होना और तनाव भी मोटापा की वजह बन रहा है। इसलिए सुबह-शाम की सैर और तेजी से पैदल चलने से मोटापा की समस्या से बचा जा सकता है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि मोटापा से बचाव के लिए नियमित रूप से व्यायाम और समय पर अधिक वसायुक्त भोजन न करके संतुलित भोजन लेने से मोटापा की समस्या से बचा जा सकता है।
--
मोटापा से होने वाली बीमारियां
दिल संबंधी रोग, मधुमेह, कैंसर, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, पाचन तंत्र संबंधी रोग, ज्यादा पसीना आना, समाज में अकेलापन होना, डिप्रेशन, जोड़ों में दर्द होना, बांझपन आदि होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मोटापा होने के कारण
बिना समय भोजन करना।
जंक फूड का अधिक सेवन करना।
अधिक वसायुक्त भोजन करना।
लंबे समय तक वाहनों में यात्रा करना।
शारीरिक रूप से सक्रिय न होना।
हार्मोन्स की अनियमितता होना।
टीवी व मोबाइल पर ज्यादा समय देना।
----
मोटापा से बचाव
नियमित रूप से व्यायाम करना।
संतुलित भोजन करना।
पर्याप्त नींद लेना।
धूम्रपान न करना।
जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव लाना।
तेजी से पैदल चलना।
ध्यान-योग कर तनाव को कम करना।
ज्यादा मीठे फलों का सेवन न करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें