फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने कांधला में बूथों का किया निरीक्षण-

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन कांधला ब्लॉक के तहत बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

कांधला ब्लाक के चंदन लाल इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नगरपालिका कांधला में विशेष अभियान के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के समय डीएम ने मौके पर सभी जगह मौजूद बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य के संबंध में जानकारी ली। रजिस्टर चेक कर फार्म 6, 7, 8 व 8ए की उपलब्धता के बारे जानकारी प्राप्त की। 18 से 19 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले ज्यादा से ज्यादा नए मतदाता के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने सभी एसडीएम एवं सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान जिन बूथों पर बीएलओ गैर हाजिर हों तो उनकी रिपोर्ट दी जाए। अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने करते हुए निलंबित करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए।
डीएम ने कहा कि एक जनवरी 2022 को जिन व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई हैं, उन सभी के विशेष अभियान के तहत वोटर कार्ड बनाने के साथ-साथ महिलाओं के भी ज्यादा से ज्यादा नए वोट बनाए जाएं। जिले के डिग्री कॉलेजों, इंटर कॉलेजों, पब्लिक स्कूलों में वीआरसी खोले गए हैं। जिसके माध्यम से 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी बच्चे अपना फार्म-6 भरकर वहां पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें