शामली क्षेत्र के गांव सिंभालका में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर।
- फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर ने शुक्रवार को सिंभालका गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में संचालित दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने सीडीपीओ से विद्युत कनेक्शन, पेयजल, बच्चों के लिए रखे खिलौने, छोटी कुर्सी आदि सामान की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिया कि जो भी सामान है, उसका बच्चे प्रयोग करें। जिससे बच्चे खेल-खेल में पढ़ना सीखें। डीएम आंगनबाड़ी केंद्र भवन में रसोई का निरीक्षण किया और पोषाहार वितरण के संबंध में भी जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि पोषाहार बांटा जा रहा है। डीएम ने भवन पर बेबी फ्रेंडली शौचालय बनाने के निर्देश दिए। दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त मिली। इस अवसर पर सीडीपीओ ममता,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।