फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली सीएचसी में एक मार्च को लगेगा दिव्यांग कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग कैंप एक मार्च को लगाया जाएगा। जिसमें दिव्यांगजन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के साथ साथ उपकरण प्राप्ति हेतु फॉर्म भी भर जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि माह के प्रथम व तृतीय सोमवार को दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी करने के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांग कैंप आयोजित किए जाते हैं। उनको ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन इत्यादि उपकरणों की प्राप्ति हेतु ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता है। कृत्रिम सहायक उपकरणों की प्राप्ति हेतु इस आवेदन में आवेदक को अपना नाम,पता मोबाइल नंबर व इच्छित उपकरण भरना पड़ता है। उपकरण फॉर्म में आधार, दिव्यांग प्रमाणपत्र, आय व एक फोटो इसके अतिरिक्त अधिक जानकारी के लिए दिव्यांग हेल्प लाइन नंबर 8791491011 पर प्रात: 10 बजे से 11 बजे के बीच की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें