फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत को अभी तक नहीं मिला भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत को अभी तक नहीं मिला भवन
विज्ञापन

शामली। दो कार्यकाल खत्म होने के बाद भी जिला पंचायत को अपना कार्यालय भवन नहीं मिल पाया है।
मुजफ्फरनगर से वर्ष 2011 में अलग हुआ शामली जिला बनने के बाद वर्ष 2013 में जिला पंचायत की स्थापना हुई थी। वर्ष 2017 में नवीन जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत कार्यालय के लिए भूमि आरक्षित की गई। प्रदेश के पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने तीन साल पहले जिला पंचायत कार्यालय भवन की चारदीवारी का 30 लाख रुपये की लागत से शिलान्यास किया था। इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दस माह पूर्व जिला पंचायत कार्यालय भवन की आधार शिला प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा रखी गई। चार करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से नवीन मुख्यालय पर जिला पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय भवन का 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिस पर एक करोड़ रुपये खर्च हो चुका है। 15 अगस्त के बाद कार्यालय भवन निर्माण के प्रथम तल का लिंटर डल जाएगा। जिपं कार्यालय भवन का निर्माण 31 मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा। अगले साल जिला पंचायत कार्यालय को अपना कार्यालय भवन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें