शामली। जिले को कोरोनारोधी वैक्सीन की 14 हजार डोज और मिली है। वैक्सीन मिलने पर सोमवार को 38 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।
जिले में वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर बूथों की संख्या निर्धारित की जाती है। शनिवार को वैक्सीन की कमी के कारण 16 बूथों पर टीकाकरण किया गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि रविवार को वैक्सीन की 14 हजार डोज और मिली हैं। सोमवार को 38 बूथों पर 18 से 44 साल के लोगों को और आठ बूथों पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुड़ाना सीएचसी पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोवैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी जबकि बाकी सभी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
-------
कोरोना के तीन मरीज स्वस्थ, नया केस नहीं
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में रविवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। जिले में कोरोना के दो मरीज स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में मात्र एक सक्रिय केस रह गया है। इससे पहले पांच दिन में भी कोराना का कोई केस नहीं मिला है।