फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को चार जोन, आठ सेक्टर में बांटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को चार जोन, आठ सेक्टर में बांटा
विज्ञापन

शामली। अगले तीन दिन में मनाए जाने वाले त्योहारों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। जिले को एक सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस व पीएसी बल भी तैनात रहेगा।
होली व शब-ए-बरात एक ही दिन रविवार को मनाया जाएगा। अगले दिन सोमवार को दुल्हेंडी मनाई जाएगी। इसके अलावा गांवों में पंचायत चुनाव की सरगर्मी भी शुरू हो गई है। त्योहार और पंचायत चुनाव होने के कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिले को एक सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटा गया है। सुपर जोन की पुलिस व्यवस्था की कमान स्वयं एसपी के हाथ में रहेगी। जोन की व्यवस्था सीओ और एएसपी और सेक्टरों की व्यवस्था थाना प्रभारी संभालेंगे। संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। एसपी ने कहा कि त्योहारों और पंचायत चुनावों में शांति भंग करने या गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

तेज गति से दुपहिया वाहन चलाना पड़ेगा महंगा
शामली। रविवार रात होलिका दहन और शब-ए-बरात दोनों एक साथ मनाए जाने के कारण सभी होलिका दहन और महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस ड्यूटी के साथ यातायात पुलिस की व्यवस्था भी की गई है। बैरियर्स लगाकर दुपहिया वाहनों को लापरवाही एवं तेज गति से चलने वाले लोगों पर नजर रखते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी। एसपी ने बताया कि होली के त्योहार के मद्देनजर शहर में आम आदमी की खरीददारी एवं होलिका दहन के मद्देनजर यातायात परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन गुरुद्वारा तिराहा, विजय चौक, अजंता चौक, आईसीआईसीआई बैंक, करनाल रोड, कांधला में दिल्ली अड्डा, कैराना में कांधला तिराहा से लागू होगा।
विज्ञापन

खुफिया विभाग भी रहेगा सतर्क
शामली। एसपी ने त्योहारों पर डायल 112 को जिले में निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी जिम्मेदारी दी है। जिले में खुफिया विभाग भी सक्रिय रहेगा। होलिका दहन व दुल्हेंडी पर तीनों तहसील मुख्यालयों पर फायर टेंडर की व्यवस्था रहेगी, जो आवश्यकता पड़ने पर बचाव एवं राहत कार्य के लिए तत्काल मौके पर पहुंचेगी। जिला मुख्यालय पर सात क्यूआरटी टीमें भी तैनात रहेगी।
जिले में ये रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
सुपर जोन- 1
जोन - 4
सेक्टर- 8
निरीक्षक- 7
उपनिरीक्षक - 79
हेड कांस्टेबल- 68
कांस्टेबल- 352
रिक्रूट आरक्षी पीएसी- 50
पीएसी- दो कंपनी
यातायात पुलिसकर्मी - 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें