शामली। जिला बार एसोसिएशन शामली के वर्ष 2020-21 के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। 30 दिसंबर को जिला बार के सभी पदाधिकारियों के चुनाव होंगे।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आयुक्त जयपाल सिंह चौहान, मुकेश कुमार गर्ग, रवि चौधरी ने बताया कि उम्मीदवार चुनाव नामांकन फार्म 18, 19, 21 दिसंबर को चुनाव कार्यालय बार भवन शामली से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार नामांकन फार्म भरकर 21 और 22 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चुनाव कार्यालय बार भवन शामली में जमा किया जाएंगे।
नामांकन फार्म पर आपत्ति 23 दिसंबर और उम्मीदवार नामांकन फार्म 24 दिसंबर को दोपहर एक बजे तक वापस ले सकता है। इसी दिन जांच व आपत्ति का निस्तारण दोपहर तीन बजे तक होगा। बाद में उम्मीदवारों की अंतिम सूची नोटिस बोर्ड पर शाम पांच बजे तक चस्पा कर दी जाएगी। उम्मीदवार अपना प्रचार-प्रसार दिनांक 25 दिसबर से लेकर 29 दिसंबर शाम पांच बजे तक कर सकेंगे। 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बार भवन शामली में होगा। 30 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। उसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयुक्तों ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए नामांकन फार्म के साथ शुल्क निर्धारित किया है।