फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान ग्रामीणों ने खुद बना डाली पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
परेशान ग्रामीणों ने खुद बना डाली पुलिया
विज्ञापन

ऊन। गांव हथछोया में छह माह से टूटी पुलिया को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बना दिया। पुलिया टूटी होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। प्रशासन से बार-बार गुहार के बाद भी पुलिया न बनने से लोग निराश थे।
विज्ञापन

गांव हथछोया में दुल्ला खेड़ी मार्ग पर ग्राम प्रधान द्वारा करीब सात माह पूर्व पुलिया का निर्माण कराया गया था, जो कि कुछ समय बाद टूट गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिस कारण पुलिया टूट गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिया बनवाने की मांग लगातार प्रशासन से की, लेकिन निर्माण नहीं हुआ। मुख्य मार्ग होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। परेशान होकर गांव वालों ने पुलिया का निर्माण स्वयं कराने का निर्णय लिया। बुधवार को देवेंद्र तोमर ने गांव वालों के सहयोग से पुलिया का निर्माण करा दिया। निर्माण में सहयोग करने वालों में बृजपाल, रकम सिंह, बल्ला, कुलवीर, रविंदर, चमन, ईश्वर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें