फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष और सैनी समाज के बीच का विवाद सुलटा

विज्ञापन
कांधला में आयोजित बैठक में भाग लेते सैनी समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय सैनी सभा की बैठक कस्बा कांधला में संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद सैनी के आवास पर हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने सैनी समाज का सम्मान करने की बात कही। इसके बाद राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सैनी ने सभी की सहमति से इस प्रकरण को यहीं समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब इस मुद्दे पर कोई सभा या पंचायत नहीं होगी। बैठक में मौजूद लोगों ने नरेश सैनी को पूर्ण समर्थन देते हुए सहमति व्यक्त की। अध्यक्षता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी ने की और संचालन प्रवीण सैनी ने किया। मौके पर संगठन के प्रदेश महासचिव प्रवीण सैनी, प्रमोद सैनी अट्टा, सुभाष सैनी, राकेश सैनी, जनेश्वर सैनी, रामकुमार सैनी, गुरदास सैनी, पहल सिंह सैनी, प्रताप सिंह, ओमपाल सैनी, महिपाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें