फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब धर्म की हानि होती है भगवान लेते हैं अवतार

विज्ञापन
शामली की कमला कॉलोनी में श्रीराम कथा में भाग लेतीं महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कमला कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में अरविंद दृष्टा महाराज ने कहा कि भगवान भक्तों के बस में हैं। जब-जब धर्म की हानि होती है भगवान अवतार लेते हैं। धर्म की स्थापना करते हैं।
विज्ञापन

कथा के पांचवें दिन कथा वाचक ने कहा कि भक्तों को इस शरीर में रहते हैं। भगवान अनेक भक्तों के प्रेम के कारण अवतार लेते हैं। भक्तों का कल्याण करते हैं, पापियों को उनकी दुष्टता की सजा देते हैं। भगवान श्रीकृष्ण सब भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा बना कर रखते हैं। उनको श्रद्धा पूर्वक भक्ति में होकर पुकारो वह आपके पास ही मिलेंगे। आयोजक डॉ. अशोक सिंघल परिवार भावपूर्वक कथा का आयोजन करा रहे हैं। भक्तों ने हरि नाम संकीर्तन किया गया। जिसमें घनश्यामदास तायल, सुरेश गर्ग हिमानी, शिवकुमार पंतजलि, सुनील गुप्ता ने भजन गाए।
संचालन डॉ. कृष्ण गोपाल ने किया। मौके पर जगमोहन दास सिंघल, डॉ. मुकुट मोहन सिंघल, रामकुमार अग्रवाल, डॉ. अशोक सिंघल, अर्चना सिंघल, अरुण सिंघल, डॉ. ईशांक सिंघल, डॉ. दिशा सिंघल, मिनाली सिंघल, तृप्ति सिंघल, विनीत गोयल, संगीता सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें