कैराना। विद्युत निगम की टीम ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 10 हजार से ऊपर के 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। सारथ ही छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी।
बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता रविंद्र प्रकाश व एसडीओ ओमप्रकाश बेदी के निर्देश पर खुरगान विद्युत उपकेंद्र के जेई रवि वर्मा ने टीम के साथ गांव मंडावर में 10 हजार रुपये से ऊपर के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। सभी बकायेदारों पर करीब नौ लाख रुपये बकाया था।
इसके अलावा बकायेदारों से 75 हजार रुपये बकाया जमा किया गया। वही छह घरों में बिजली चोरी होती मिली। जिसके बाद विद्युत निगम की टीम ने वीडियोग्राफी करने के साथ ही बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान कंवर चौधरी, हरेंद्र व दिलशाद आदि मौजूद रहे।