फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम हासिल करें बच्चे 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला खैल स्थित मदरसा जामिया अरबिया कसिमुल उलूम में सालाना जलसा कौमी एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को खिराजे अकीदत पेश की गई। 
विज्ञापन

जलसे को खिताब करते हुए जमीयत उलेमा के प्रदेश सेक्रेटरी मौलाना सैय्यद अजहर मदनी ने फरमाया कि इस्लाम हिंसा की इजाजत नहीं देता है। मौलाना मजहर साहब ने फरमाया कि पुलवामा हमले को दुखद घटना बताया। कहा कि पाकिस्तान का नाम ही आतंकवाद है। पीएम मोदी को पाकिस्तान पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मौलाना जमील ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ ही दुनियावी तालीम भी हासिल करने की अपील की। मौलाना सैय्यद बदरुल हुदा ने फरमाया कि पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही मुसलमान कामयाबी को हासिल कर सकता है। जलसे में मौलाना सैय्यद अजहर मदनी साहब के द्वारा देश में अमनो अमान की दुआ कराई गई। जलसे की सदारत मौलाना सैय्यद अजहर मदनी साहब ने की और निजामत मौलाना नदीम अख्तर राही साहब द्वारा की गई। जलसे में हाफिज उस्मान, मौलाना सालिम मुरादाबाद, मौलाना नदीम अख्तर राही, मौलाना शमसुद्दीन चतुर्वेदी, मौलाना वकील, मौलाना जमील साहब, पूर्व विधायक मौलाना कय्यूम, सैय्यद मंसू, मौलाना फुजैल, कारी गुलफाम, कारी अमीर मोहम्मद, रिजवान, दिलशाद पहलवान, गुलजार अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें