फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी केडेटो ने मैप सेट करना, नोर्थ मालूम करना सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज में चल रहे 85 यूपी बटालियन एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट को मैप सेट करना, नोर्थ मालूम करना, कंपास करना, सर्विस प्रोटेक्टर का प्रयोग करना सिखाया।
विज्ञापन

शनिवार को एनसीसी कैडेट के शिविर में शारीरिक व्यायाम, योग- प्राणायाम, कपाल भांति, अनुलोभ, विलोम, भ्रामरी आदि का अभ्यास कराया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल आरके अनुज ने बताया कि योग कैडेट्स को नियमित दिनचर्या में शामिल करने के लिए आह्वान किया। कैप्टन एनएसएस मान और ट्रेनिंग आफिसर कर्नल संजय अहलुवालिया के निर्देशन में ड्रिल के दौरान सामने सेल्यूट, दाएं सेल्यूट, बाएं सेल्यूट, हथियार के साथ सेल्यूट सिखाया। सूबेदार मेजर सुदेश कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह ने ग्राउंड से मैप और मैप से ग्राउंड पर चिह्न को ढूंढना सिखाया और अभ्यास कराया गया। किरणपाल द्वारा मोटर कार ड्राइविंग की बेसिक जानकारी देकर प्रशिक्षण दिया गया। प्लाटून वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्लाटून एक, तीन, पांच आठ विजेता रहे। प्रशिक्षण शिविर में कैप्टन अनस खान, केपी सिंह, रजनीश कुमार, सूबेदार सुनील कुमार, नायब सूबेदार पुखराज, देवेंद्र सिंह, हवलदार मेजर विजय कुमार, तारा बहादुर, अजय, रणवीर सिंह, पवन कुमार, संजीव कुमार, राजेेश कुमार, मनजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें