फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का बैंक पर धरना-प्रदर्शन, गेट प ताला लगाकर कर्मचारियों को बंद किया

विज्ञापन
गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालैडी बैक पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव मालेंडी में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा पर भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर बैंक के गेट पर ताला लगाकर कर्मचारियों को बंद कर दिया। उन्होंने बैंक के फील्ड ऑफिसर पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान मालेंडी में ओबीसी की बैंक शाखा पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बैंक के अंदर ग्राहकों को बाहर कर गेट पर ताला लगाकर कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया और बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया। उन्होंने बैंक के फील्ड ऑफिसर सचिन पर किसानों और ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने और ट्रांसफर किए जाने की मांग की। धरने की सूचना पर एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। किसानों ने फील्ड ऑफिसर किसानों व ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करने और बैंक में उपभोक्ता से बेवजह आधार कार्ड की कॉपी मांगकर परेशान करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए।
एसडीएम ने किसानों को एक सप्ताह में इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर फील्ड ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो फिर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, सददाम भाटटू ,ग्राम प्रधान अश्वनी पंवार, दीपक शर्मा, जबरदीन मलिक, संजीव राठी, इंद्रपाल चेयरमैन, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैंक फील्ड ऑफिसर सचिन का कहना है उन्होंने किसी के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया। उन पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं। उधर, बैंक के शाखा प्रबंधक अंशु जावला ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें