फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवदुर्गा मंदिर पर मां भगवती के दर्शनों को उमड़ा सैलाब

विज्ञापन
शामली के राजो मोहल्ला में मंदिर के सामने लगे मेले में खिलौने खरीदते बच्चे। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बाला सुंदरी मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला राजो में बालासुंदरी मंदिर में चतुर्दशी पर श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। सुबह ही श्रद्घालु मंदिर में पहुंचने शुरू हो गए थे। देर शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। मंदिर प्रांगण मां भगवती के जयकारों के गूंजता रहा। मंदिर के बाहर लगे मेले में भक्तों ने जमकर खरीदारी भी की। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र संगल, विपिन, अशोक, विवेक बंसल, पंडित विनोद शर्मा व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
चौसाना। चौसाना क्षेत्र के गांव गढी हसनपुर में नवदुर्गा मंदिर प्रतिवर्ष आश्विन चतुर्दशी के मौके पर मेले का आयोजन किया जाता है। मंगलवार की सुबह दो बजे से पंडितों ने मंत्रोचार के साथ यज्ञ कराया। जिसके बाद करीब तीन बजे पूजन समाप्ति के बाद मंदिर में मां के भवन को श्रद्धालुओं के लिए दर्शन को खोला गया। सुबह से शाम तक मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिली। मेले में आसपास के राज्य उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली से भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन को इस दिन मेले में पहुंचते है। मंदिर समिति के अनुसार करीब एक लाख से अधिक भक्तों ने मां के दर्शन किए। पुलिस ने मेले में भीड़ का आंकलन कर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंजताम कर रखे हैं। मेले में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

नवदुर्गा मंदिर पर मां भगवती के दर्शनों को उमड़ा सैलाब
दुर्गा मंदिर मेले में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
बाबरी। कस्बे के दुर्गा मंदिर में आश्विन मास के दशहरे से आयोजित सात दिवसीय मेले में चतुर्दशी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दूरदराज से आने लगी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने ट्रेक्टर ट्रॉली आदि वाहनों से मेले में पहुंचे। दुर्गा मंदिर में सारे दिन मां के जयकारों से परिसर गूंजता रहा। जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया। मेले में बच्चों ने जमकर खेल-खिलौने खरीदे व झूले का लुत्फ उठाया। मेले में हर वर्ष हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड के श्रद्धालु मां भगवती के दरबार में प्रसाद चढ़ाकर अपनी मन्नत मांगते हैं और मनोकामना पूर्ण होने पर परिवार सहित मां भगवती के मंदिर में प्रसाद चढ़ाते हैं।
इस दौरान मेले में मंदिर कमेटी के सदस्य विनोद कुमार गोयल, प्रमोद कुमार गोयल, प्रदीप सिंघल, विपिन सिंघल, शौर्य मित्तल, मीनू मित्तल, आलोक सिंघल, वाशु गोयल, सुबोध कुमार, सचिन अग्रवाल, शशांक गोयल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर मेले में आये श्रद्धालुओं के लिए ग्राम प्रधान अनुराधा सैनी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

प्रसाद चढ़ाकर श्रद्घालुओं ने मांगी मन्नत
जलालाबाद। श्री दुर्गा देवी मंदिर में चतुर्दशी पर सुबह में पंडित अभिषेक ने लोंग, इलाइची का भोग लगाया। मंदिर परिसर में यज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें यजमान स्वरूप लाल उपेंद्र गुप्ता व रीना गुप्ता रहे। यज्ञ में आदेश गर्ग, संजीव गर्ग, छोटेलाल, रोबिन गर्ग, राज नारंग अन्य ने आहूति दी। कस्बे व गांव नांगल, उमरपुर, कादरपूर, अंबेहटा याकूबपुर, चंदेना माल, गोसगढ़, गंदेवडा, भोजपुर, चोरा अन्य गांव के श्रद्धालु श्री दुर्गा देवी मंदिर पर मां के दर्शनों के लिए पहुंचे। हलवा-पूरी, इलायची दाना का प्रसाद का भोग लगाया। नारियल, चुनरी, छत्र मां के चरणों में अर्पित किए। दर्शन के लिए सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लंबी कतारों में मौजूद रहे।

शामली राजो मोहल्ला में मंदिर में सजा दरबार। - फोटो : SHAMLI

बाबरी दुर्गा मन्दिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : SHAMLI

बाबरी दुर्गा मन्दिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़।

बाबरी दुर्गा मन्दिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : SHAMLI

जलालाबाद- श्री दुर्गा देवी मंदिर में प्रासाद चढाने के लाइन में लगे श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI

कैराना के प्राचीन सिद्धपीठ बाला सुन्दरी मन्दिर में भंडारे मेंमप्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु- फोटो : SHAMLI

चौसाना के गढ़ीहसनपुर के नवदुर्गा मन्दिर पर लगा मेला। - फोटो : SHAMLI

चौसाना के गढ़ीहसनपुर के नवदुर्गा मन्दिर में सजा दरबार। - फोटो : SHAMLI

शामली के राजो मोहल्ला दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI

चौसाना के गढ़ीहसनपुर के नवदुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें