फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात से दोपहर तक छाया घना कोहरा, तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरा

Tue, 30 Dec 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में घने कोहरे में जाते वाहन सवार।नागरिक
विज्ञापन
शामली। जिले में रात को घना कोहरा छाया रहा। सुबह को कोहरे के साथ बादल छाए रहे। कोहरे के साथ शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम 16 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रविवार रात को घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल रहा। सोमवार सुबह भी जब लोग जागे तो हर तरफ कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के साथ ही बादल छाए रहे। दोपहर में 12 बजे धूप निकली, लेकिन बादलों के कारण धूप हल्की रही। इसके साथ ही 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। लोग ठंड से बचने के लिए ऊनी व गर्म कपड़ों में लिपटे रहे।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि ठंड के मौसम में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। घर से बाहर निकलते समय शरीर को ज्यादा ढकने वाले ऊनी गर्म कपड़े पहनने चाहिए। सांस और हृदय रोगियों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। ठंड के मौसम में घर के अंदर ही रहना चाहिए और पहले से ही जो दवा ले रहे हैं, उन्हें नियमित रूप से लेते रहें। ठंड के मौसम में मूंगफली, तिल, गुड़ और विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें