फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घना कोहरा बना आफत, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
शामली में कोहरे में गुजरते वाहन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के बाद अब घना कोहरा लोगों के सामने परेशानी पैदा कर रहा है। घने कोहरे में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय हादसा होने की आशंका ज्यादा रहती है।
विज्ञापन

रविवार सुबह घना कोहरा छा गया। जिस कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। करीब दस बजे धूप निकली। जिससे लोगों ने राहत महसूस की। छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन रही। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी और रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।
दिन का तापमान 18 और रात का आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक सोमवार मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर समेत कई जिलों में मौसम मिश्रित रहा। बुधवार को बारिश होने से दिन और रात का तापमान लुढ़केगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें