फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ रहे डेंगू के केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू बुखार के संदिग्ध 19 सैंपल और जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के साथ वायरल, मलेरिया और डेंगू बुखार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक जिले में डेंगू के किसी केस की पुष्टि नहीं कर रहा है। निजी अस्पतालों में चिकित्सक डेंगू के केस मिलने का दावा कर रहे हैं। निजी चिकित्सक डॉ. वेदभानू मलिक का कहना है कि उनके यहां पहले झिंझाना और कैराना क्षेत्र से डेंगू के केस आ रहे थे, लेकिन अब देहात के साथ शहर के कई बच्चों में डेंगू बुखार होना पाया गया है। सरकारी अस्पताल में भी बुखार के केस आ रहे हैं, हालांकि चिकित्सक पिछले साल की तुलना में इस बार बुखार के केस कम आना बता रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने करीब 15 दिन पहले निजी अस्पतालों और सरकारी अस्पताल में आए डेंगू के संदिग्ध नौ सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजे थे, जिनकी अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने अब डेंगू के संदिग्ध 19 सैंपल और जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजे हैं। इनमें पांच लोगों के सैंपल गांव फतेहपुर से लिए गए हैं, जबकि दो लोगों के सैंपल गांव खेड़ी बैरागी से लिए हैं। इनके अलावा गांव नाला, फुगाना, कसेरवा कलां, बलवा, तलवा माजरा, बनत, झाल बुटराड़ा, कैराना से एक-एक सैंपल और शामली के अलग मोहल्ले से तीन सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
19 सैंपल और जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू के बारे में सही स्थिति पता चल सकेगी। अब तक जिले में डेंगू के किसी केस की पुष्टि नहीं हुई है। - डॉ. विनय कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें