फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में चयनित 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए लोक सेवा आयोग से चयनित 11 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए गए।
विज्ञापन

प्रदेश में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए 3,317 सहायक अध्यापक पद हेतु लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह लखनऊ में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। जनपद शामली में कलक्ट्रेट एनआईसी में नियुक्ति पत्र समारोह का आयोजन किया गया। जिले में चयनित 15 अध्यापकों में से 11 अभ्यर्थियों को सांसद प्रदीप चौधरी, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने किया। जिविनि ने बताया कि चार अभ्यर्थी कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें