शामली। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपकर पुलिस दमन रोकने मुक्त व्यापार समझौता पर रोक लगाने की मांग की है।
शुक्रवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष शांता प्रधान, खाप चौधरियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में कहा कि 19 मार्च को केंद्र सरकार के मंत्रियों से बातचीत कर लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शंभू और खनौरी में बुलडोजर चलाकर किसानों के धरनास्थलों को जबरन उठा दिया गया है।
उन्होंने गिरफ्तार या जेल में बंद सभी किसानों को बिना शर्त रिहा किए जाने, किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित सभी उपकरण वापस किए जाने क्षतिग्रस्त या चोरी हुए सामान की भरपाई पंजाब सरकार से किए जाने की माग की है। इस अवसर पर भाकियू के जिलाध्यक्ष शांता प्रधान, शोकेद्र कुमार, आशीष चौधरी, ल खाटियान, हरीश चौधरी, भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान, अशोक कुमार, मेहरदीन आदि मौजूद रहे।
संयुक्त किसान मोर्चा ने एडीएम को दिया ज्ञापन
शामली। संयुक्त किसान मोर्चा व किसान एकता केंद्र के पदाधिकारियों कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एडीएम को सौपा। ज्ञापन में किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस दमन रोकने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार, बिजेन्द्र पंवार, आशु, शमशेर, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग की :शामली। टिटौली और आसपास के किसानों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर शामली चीनी मिल का वर्ष 2022-23 का 78 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की है। किसानों ने कहा कि अपर दोआब शुगर मिल शामली त्रिवेणी समूह ने खरीदा है।
इस वर्ष 2022-23 पेराई चल 78 करोड़ का भुगतान अप्रैल माह में किए जाने, वर्ष 2022-23 जो नर्सरी गन्ना पौधा फैक्टरी ने कटवाया था, उन गरीब किसानों का भुगतान किए जाने किए जाने, सामान्य प्रजाति का गन्ना बोया जाने पर किसानों का सट्टा बंद करने की धमकी दिए जा रहीं है। किसानों का कहना था कि यदि उनके साथ इस तरह का व्यवहार होगा तो वह चुप नहीं रहेंगे।इसके विरोध में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटा जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार को इसमें कार्रवाई करनी चाहिए। राष्ट्रपति से भी हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
महाप्रंबधक सतीश बालियान का तबादला किए जाने की माग की है। ज्ञापन देने वालो में बिटटू, सुभाष शर्मा, मनोज मलिक माैजूद रहे।