शामली जिला अस्पताल में काली पट्टी बांध कर कार्य करते डिप्लोमा फार्मासिस्ट
- फोटो : SHAMLI
महंगाई भत्ते के लिए किया प्रदर्शन
शामली। सहकारी गन्ना समिति के कर्मचारियों ने बुधवार को भी काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
बुधवार को सहकारी गन्ना समिति शामली के कर्मचारियों ने 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता लागू न किए जाने के विरोध में हाथों में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। अपनी मांग पूरी किए जाने की मांग करते हुए उन्होंने इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया। बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन समिति कर्मचारी इससे वंचित हैं। गन्ना आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। जिससे कर्मचारियों में रोष है। जब तक कर्मचारियों को जुलाई 2021 में महंगाई भत्ता 11 प्रतिशत नहीं दिया जाता, तब तक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। मौके पर जितेंद्र, धीरेंद्र, प्रवीन, नीरज नाथी, रेशू, सुनीता, विकास, रविंद्र, देवेंद्र, दिनेश, राजेश आदि मौजूद रहे।