फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग, तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, गढ़ीपुख्ता। कस्बा ऊन में जन उत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर ऊन तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने समिति के अध्यक्ष सुखपाल भार्गव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। आरोप है कि कस्बे में लगभग छह माह से साफ व्यवस्था चौपट है। नालियों व सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। जिससे मच्छर पैदा हो गए हैं, कस्बे में लगे वाटर कूलर की सफाई नहीं की गई है। जिसका पानी पीने योग्य नहीं है। सफाई व्यवस्था व पीने योग्य पानी की सही व्यवस्था न होने के कारण कस्बे के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विशु राजा को ज्ञापन देकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और वाटर कूलर की सफाई कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि 14 अप्रैल तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो समिति के कार्यकर्ता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कस्बे में सफाई अभियान चलाकर सफाई करेंगे। मौके पर भास्कर चौधरी, प्रदीप, देवेंद्र शर्मा, सुशील कुमार, हरवीर सिंह, जसवीर, नीरज भार्गव, खुर्शीद मलिक, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें