फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद का नाम देववृंद करने की मांग

विज्ञापन
शामली शिव चौक पर प्रदर्शन करते क्रांति सेना के कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
देवबंद का नाम देववृंद करने की मांग
विज्ञापन

शामली। क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शहर में गांधी चौक से शिव चौक तक पैदल मार्च किया। वहां प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर जनपद के देवबंद का नाम देववृंद करने की मांग उठाई। साथ ही दारुल उलूम पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी व जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि सहारनपुर जनपद के देवबंद कस्बे का नाम हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करता है। इसका नाम बदलकर देववृंद किया जाए। इसके अलावा देवबंद में स्थित मदरसा दारुल उलूम की संदिग्ध गतिविधियों के चलते इसे मिलने वाली सारी सरकारी सुविधाएं बंद की जाएं। मदरसे में बने सभी तहखाने बंद कराए जाएं। मदरसे पर सरकार प्रतिबंध लगाए। इसके साथ ही तालिबान का समर्थन करने वालों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। बाद में एसडीएम संदीप कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें