फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग; पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

Fri, 11 Sep 2026 08:59 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बाबरी (शामली)

सार

अंकित बालियान हत्याकांड पर पंचायत में पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया गया। पूरे गिरोह पर शिकंजा कसने की मांग हुई। नरेश टिकैत ने रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
अंकित हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड की जड़ तक पहुंचे और पूरे गिरोह पर शिकंजा कसे। पूरे गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाकर सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों ने कहा कि पुलिस केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक ही सीमित न रहे, बल्कि पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसे।

विज्ञापन

पंचायत में अंकित पिता सतबीर चौधरी ने कहा कि उनके बेटे की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसका पूरा इंसाफ अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को 18 गोलियां मारी गई थीं। घटना में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने परिजनों व पंचायत में मौजूद लोगों से भी बातचीत की। नरेश टिकैत ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ काफी देर तक बंद कमरे में वार्ता की। इस दौरान अंकित हत्याकांड में आगे की रणनीति और कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत में जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी, प्रभात मलिक, आशीष चौधरी और विदेश मलिक भी मौजूद रहे।

आज खाप चौधरियों की बैठक
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे सभी खाप चौधरियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में अंकित हत्याकांड को लेकर आगे की रणनीति और निर्णय पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत में सर्वसम्मति से आगे की कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया गया है।

गैंगस्टर राकेश पंपू की वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू को भी आरोपी बनाया है। बृहस्पतिवार को पंपू की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी कराई गई। अब पुलिस हत्याकांड के संबंध में पंपू से पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

हत्याकांड की जांच के दौरान शूटरों को हत्या के लिए तैयार करने में करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू की भूमिका भी सामने आई थी जिसमें पुलिस ने पंपू को भी आरोपी बनाया है। अदालत में पेश कराने के लिए पुलिस ने पंपू के बी वारंट जारी करने का प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया था। अदालत ने पंपू को पेश करने के लिए तारीख निर्धारित की थी।

सुरक्षा कारणों के चलते करनाल जेल प्रशासन ने पंपू को शामली न्यायालय में से पेश करने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेशी कराने की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम अदालत से आदेश प्राप्त करने के बाद करनाल जेल जाकर राकेश उर्फ पंपू के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद अदालत में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन किया जाएगा। रिमांड स्वीकृत होने पर आरोपी को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें