फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: मेरठ का ठेकेदार बताता था कहां डाले जाने हैं बिजली के नए तार, गिरोह जाकर कर लेता था चोरी, तीन गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 12:24 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 22 बंडल बिजली के तार, दो पिकअप समेत चोरी का सामान बरामद किया गया। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्ट यूपी के साथ ही हरियाणा और दिल्ली में बिजली के तार व नलकूपों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए 22 बंडल बिजली के तार, दो ट्यूबवेल के केबल, चोरी में इस्तेमाल उपकरण, दो टाटा पिकअप वाहन और सामान बेचकर मिले 1,200 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि मेरठ निवासी ऊर्जा निगम के ठेकेदार आबिद की मदद से गिरोह नई विद्युत लाइन बिछने वाले स्थानों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन

 

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, बुधवार रात चेकिंग के दौरान हाथी करौदा से खानपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने दोनों पिकअप में सवार आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में चोरी का सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम निवासी मोहल्ला शिवाजी/राजपूत मोहल्ला गोंडा, थाना जाफराबाद, नई दिल्ली, साजिद निवासी खाईखेड़ा, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर और अब्दुल आहद निवासी गली नंबर-24, मोहल्ला धर्मपुरी, थाना उस्मानपुर, नई दिल्ली के रूप में हुई है।
 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मेरठ निवासी आबिद ऊर्जा निगम में ठेकेदार है। वह उन्हें बताता था कि किस स्थान पर नई विद्युत लाइन बिछाई जानी है। इसके बाद गिरोह के सदस्य रात में वहां पहुंचकर विद्युत तार चोरी कर लेते थे। ठेकेदार की शामली के अलावा अन्य जिलों के ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से मिलीभगत थी। 
पुलिस अब अन्य की भी जांच में जुट गई है। आरोपियों के अनुसार चोरी के सामान में आबिद को भी हिस्सा दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक मामले में अब तक नौ लोगों की भूमिका सामने आई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

नलकूपों को भी बनाते थे निशाना
आरोपी ट्यूबवेल से केबल और कटआउट तथा विद्युत खंभों से तार काटकर चोरी करते थे। चोरी का सामान टाटा पिकअप में भरकर ले जाते और बाद में कबाड़ियों को बेच देते थे। दिल्ली के कबाड़ी हैदर को भी कई बार चोरी का तार बेचा था।

इन स्थानों पर की वारदात
पुलिस के अनुसार, गिरोह ने 17 जुलाई को कंजरहेड़ी, 24 जुलाई को हाथी करौदा, 19 अगस्त को बंतीखेड़ा और एक सितंबर को हाथी करौदा के जंगल में विद्युत पोल से तार चोरी किए थे। छह सितंबर को फतेहपुर और बंतीखेड़ा में ट्यूबवेल-नलकूप से सामान चोरी किया गया था। पांच-छह सितंबर की रात कुरमाली और हाथी करौदा के जंगल से विद्युत तार व अन्य सामान चोरी किया गया। इसके अलावा हरियाणा के पानीपत और दिल्ली में भी वारदात करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

छह मुकदमों में दर्ज है नाम
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ बाबरी थाने में चोरी और अन्य धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे जनपदों और राज्यों में भी उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी देखें...
यूपी: प्रतिष्ठान में 10 से अधिक श्रमिक हैं, तो लागू होंगे नए नियम; फैक्टरी, स्कूल से लेकर ये सब हैं शामिल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें