फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 10 घंटे लगातार बिजली देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाकियू प्रधान के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती पर किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने 10 घंटे लगातार बिजली दिलाने की मांग की, जिससे किसानों की फसलों को कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन प्रधान के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देते हुए खेत की विद्युत आपूर्ति बढ़ाकर 10 घंटे कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि पहले खेत की बिजली 10 घंटे लगातार आती थी, लेकिन उसके बाद वह घटाकर 8 घंटे कर दी थी। हाल में विद्युत विभाग ने कटौती करते हुए घटाकर 7 घंटे कर दी है और उसे भी दो शिफ्टों में देना शुरू कर दिया है, जिस कारण किसानों की सिंचाई काफी प्रभावित हो रही है।
गर्मी के मौसम का मौसम शुरू हो गया है और सभी फसलों को पानी की अधिक आवश्यकता है। दो शिफ्टों और बिजली कम आने से किसानों को परेशानी हो रही है और फसलों को नुकसान हो रहा है, इसलिए विद्युत आपूर्ति पहले की तरह ही 10 घंटे लगातार देने की मांग की है। इस दौरान विशाल पंवार, मोहम्मद आरिफ, राजेश्वर, सन्नी निर्वाल, जय राणा आदि मौजूद रहे।त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें