शामली में माजरा रोड पर टोंटी न होने पर लगाई गई लकड़ी। संवाद
शामली। गर्मी शुरू हो गई है। राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए नगरपालिका ने शहर में सार्वजनिक चार स्थानों पर वाटर कूलर और 25 से ज्यादा स्थानों पर प्याऊ बनाए गए हैं लेकिन इसकी हालत खराब है।
वाटर कूलर खराब है तो, किसी की टोंटी टूटी है। गंदगी और काई जमी है। किसी में पानी ही नहीं आ रहा हैं। लोगों को चंदा करके टाेंटी बदलवानी पड़ती है। बुधवार को शहर में कई स्थानों पर नगर पालिका के वाटर कूल की पड़ताल की गई तो यह हकीकत सामने आई। कुड़ाना सिसौली बस अड्ड़ा : कुड़ाना सिसौली बस अड्ड़े पर शहीद प्रवेंद्र निर्वाल की प्रतिमा के निकट नगर पालिका के प्याऊ का हाल बुरा मिला। राहगीर पानी पीने के लिए टंकी खोलने लगे तो दोनों टोंटियों में पानी नहीं निकला। पास में ठेला लगाने वाले शिवकुमार ने बताया कि एक टोंटी काफी समय से खराब है, दूसरी उन्होंने कई बार चंदा एकत्रित करके बदली लेकिन इसमें भी पानी नहीं आ रहा है। मदन ने बताया कि बस स्टैंड पास होने से यात्रियों को परेशानी होती है।
माजरा रोड एनसीसी कार्यालय के बाहर : माजरा रोड पर एनसीसी कार्यालय, आईटीआई के बाहर लगे वाटर कूलर ठंडा पानीं नहीं दे रहा है। प्याऊ के अंदर हरे रंग की काई लगी है और गंदगी है। टोटियों से सादा पानी आ रहा था।
शामली में माजरा रोड पर टोंटी न होने पर लगाई गई लकड़ी। संवाद
शामली में माजरा रोड पर टोंटी न होने पर लगाई गई लकड़ी। संवाद
शामली में माजरा रोड पर टोंटी न होने पर लगाई गई लकड़ी। संवाद