शामली में एम्बुलेंश में प्रसव के बाद जन्मे बच्चे को दिखाते स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
- गांव गोगवान से सीएचसी कैराना ले जाते समय रास्ते में हुआ प्रसव
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गांव गोगवान से सीएचसी कैराना एंबुलेंस में ले जाते समय महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। एंबुलेंस पर तैनात ईएनटी ने आशा की मदद से सफल प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। दोनों को सीएचसी कैराना में भर्ती कराया गया।
रविवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कैराना ब्लाक के गांव गोगवान निवासी 21 वर्षीय सानिया को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस तत्काल पहुंची और प्रसव पीड़िता को लेकर सीएचसी कैराना के लिए ज रही थी। एंबुलेंस पर चालक ब्रजभूषण और ईएनटी दीपांकर मौजूद थे। महिला के साथ उसकी सास और आशा गुड्डी थी। गोगवान और कैराना के बीच रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने पर बीच रास्ते में ही एंबुलेंस को रोकना पड़ा।
ईएनटी ने बताया कि एंबुलेंस में ही महिला को प्रसव हुआ है। आशा की मदद से प्रसव सफल हुआ और महिला ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद दोनों को सीएचसी कैराना में भर्ती कराया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। महिला को यह पहला बच्चा और सामान्य प्रसव हुआ है।