फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की टीकेजे एजेंसी को मिला कूड़ा हटाने का टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भैंसवाल रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड से कूड़ा हटाने का टेंडर दिल्ली की टीकेजे एजेंसी को मिला है। जल्द ही पालिका प्रशासन वर्क ऑर्डर जारी करेगी। छह माह में एजेंसी कूड़ा हटाएगी।
विज्ञापन

शहर से निकलने वाले कूड़े को भैंसवाल रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर दो दशक से डाला जा रहा है। इसका निस्तारण न होने से ग्राउंड पर हजारों टन कूड़े का पहाड़ बनता जा रहा है। पालिका की इस भूमि पर आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का कार्य सीएंडडीएस कंपनी द्वारा शुरू किया जाना है, लेकिन वहां पर कूड़ा इकट्ठा होने से निर्माण कार्य शुरू होने में बाधक बना है। कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए पालिका ने टेंडर निकाला था।
अधिकतम दाम 527 रुपये प्रति टन निर्धारित किया था। पांच एजेंसियों ने टेंडर डाले और सबसे कम दाम 525.42 रुपये प्रति टन दिल्ली की टीकेजे नाम की एजेंसी के थे। दस्तावेजों की जांच के बाद टेंडर इस एजेंसी को मिला है। 34 हजार टन कूड़े के हिसाब से इस काम पर करीब 1.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में पूरा प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए नगर पालिकाध्यक्ष अंजना बंसल को भेज दिया है और जल्द ही वर्क आर्डर भी एजेंसी को दे दिया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पालिकाध्यक्ष से स्वीकृति आते ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। आचार संहिता का इस काम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें