फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला ओवरफ्लो होकर टूटा, फसल में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते शुक्रवार रात करीब 12 बजे कैराना से मामौर झील तक जाने वाला गंदे पानी का नाला पंजीठ से पहले ही ओवरफ्लो होकर टूट गया, जिससे गंदा पानी गेहूं की फसल में भर गया। नाले का पानी पंजीठ निवासी किसान पुष्कर सिंह की 12 बीघा गेहूं की फसल, अली हसन की 16 बीघा गेहूं की फसल के अलावा 16-17 बीघा अन्य किसानों की गेहूं की फसल में भर गया। पुष्कर सिंह ने बताया कि पिछले साल भी बरसात के कारण नाला टूटने से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ था। इस बार भी गेहूं की फसल में पानी भर गया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश के साथ सर्दी का सितम जारी
चौसाना। क्षेत्र में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के बाद सर्दी का सितम जारी है। मौसम लगातार करवट ले रहा है। सर्द हवाओं के चलते ठंड में इजाफा हुआ है। पिछले एक सप्ताह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बारिश के कारण आलू व सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें