फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू की रक्षा देश की रक्षा है : प्रबोधानंद

विज्ञापन
शामली में हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी का स्वाग? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हिंदू की रक्षा देश की रक्षा है : प्रबोधानंद
विज्ञापन

शामली। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा सोमवार को यहां कहा कि हिंदू की रक्षा देश की रक्षा है, हिंदू है तो हिंदुत्व है, लेकिन कुछ लोग देश को तोड़ने के लिए तालिबानी भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप है कि देश में कई ऐसे मदरसे हैं, जहां आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है। सरकार को ऐसे मदरसों की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रबोधानंद गिरि का शामली के गांधी चौक स्थित कुटीवाला मंदिर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश में कई लोग तालिबान का समर्थन करते हैं, जिनमें कुछ नेता भी शामिल है। ऐसे लोगों को भी सबक सिखाया जाना चाहिए। हिंदू लगातार एकजुट होते जा रहे हैं, आज 30 प्रतिशत हिंदू एकजुट हैं। बाकी हिंदू एकजुट हो जाए तो तालिबान की भाषा बोलने वाले अपनी-अपनी मांद में घुस जाएंगे। उनकी बाहर निकलने की हिम्मत नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने धारा 370 हटाकर यह साबित कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था और हमेशा रहेगा, यह साहस केवल पीएम मोदी ने दिखाया। अब से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने इतनी हिम्मत नहीं दिखाई। प्रधानमंत्री ने पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को खत्म कराकर मंदिर निर्माण का भी सपना न केवल पूरा कराया बल्कि खुद पहुंचकर मंदिर का भूमि पूजन भी किया।
जिस देश का राजा धार्मिक होता है वहां की प्रजा भी सुखी व समृद्ध रहती है। सेक्यूलर का नारा देने वाले लोग हिंदुओं के दुश्मन है, ऐसे लोग जातियों को तोड़ने का काम करते हैं, अगर हिंदू एकजुट हो जाएं तो ऐसी राजनीति करने वाले कहीं नहीं मिलेंगे। उन्होंने शामली जनपद की कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुरेश बजाज को जिलाध्यक्ष, सोनू चावला को जिला प्रभारी, संदीप उपाध्याय को संयोजक, महिपाल चौहान को महामंत्री नियुक्त किया। उनसे अपने धर्म का प्रचार करने व अधिक से अधिक लोगों को संगठन का सदस्य बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

संचालन अनिल वत्स व कमल बंसल ने किया। मौके पर हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश संयोजक नवीन त्यागी, प्रदेश महामंत्री प्रवीण चौधरी, भाजपा जिला मंत्री विवेक प्रेमी, अमित गिरी, अमित, राहुल, सोम सिंह, अनुज राणा, टीकू गोस्वामी, पंकज मौजूद रहे।

शामली में हिन्दू रक्षा सेना के कार्यक्रम में बोलते स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें