फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के हित में है बोर्ड परीक्षाएं एक टर्म में कराने का फैसला

विज्ञापन
बीएसएम स्कूल के प्रबंधक सूर्यवीर सिंह। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई ने 2023 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक ही टर्म में कराने का निर्णय लिया है। ये वार्षिक परीक्षा शैक्षिक सत्र के अंत में होगी। इस बारे में स्कूलों के प्रधानाचार्यों और संचालकों से बात की गई तो उनका कहना है कि बोर्ड का यह फैसला विद्यार्थियों के हित में है। एक बार परीक्षा होने से विद्यार्थी पूरे सिलेबस की तैयारी करेगा और उसका लाभ प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगा।
विज्ञापन

स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने कहा कि कोरोना की वजह से इस बार 2022 में सीबीएसई ने टर्म वन और टर्म टू दो पार्ट में बोर्ड परीक्षाएं कराई हैं। दोनों में सिलेबस भी आधा-आधा किया गया था। सीबीएसई ने 2023 में फिर से एक ही बार बोर्ड परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थी पूरे साल पढ़ाई करेगा और पूरे सिलेबस की तैयारी एक साथ करेगा, जिसका उसे लाभ मिलेगा। सीबीएसई का यह फैसला विद्यार्थियों के हित में है।
मेपल्स एकेडमी शामली के प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा का कहना है कि इस बार बोर्ड की परीक्षाएं टर्म वन और टर्म टू दो भाग में हुई। इसी के अनुसार सिलेबस भी बांटा गया। यह फैसला कोरोना की वजह से लिया गया था। बोर्ड की वार्षिक परीक्षा एक बार होगी तो पूरा सिलेबस की एक साथ तैयारी होगी, जिससे विद्यार्थी की नॉलेज बढ़ेगी और आगे इसका प्रतियोगी परीक्षा में फायदा मिलेगा। इसलिए सीबीएसई का यह सही फैसला है।
विज्ञापन

बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने कहा कि पहले से ही बोर्ड परीक्षा एक बार ही होती आई है। इस बार कोरोना की डर की वजह से टर्म वन व टर्म टू दो भाग में हुई है। दो बार परीक्षा के दौरान पढ़ाई भी बाधित रही है। इस साल यह अस्थायी व्यवस्था थी। 2023 में शैक्षिक सत्र के अंत में वार्षिक परीक्षा होने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

स्कोटिंस स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी- फोटो : SHAMLI

मैपल्स स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें