फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी करंट से युवक की मौत

Mon, 01 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
करंट से मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी राज मिस्त्री की हरियाणा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों ने शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी उवैस पुत्र दिलशाद (22 वर्ष ) हरियाणा राज्य के रोहतक में राज मिस्त्री का कार्य करता है। परिजनों के अनुसार सोमवार को युवक राज मिस्त्री का कार्य करते हुए मकान के ऊपर से जा रहीं हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के साथ कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। युवक की मौत की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन रोहतक पहुंचे ओर शव को गांव में ले आए ।  दोपहर के समय गमगीन माहौल में उवैस को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें