फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को डंडा मारने पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते को डंडा मारने पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

कैराना (शामली)। घर के बाहर खेल रहे बालक को कुत्ते ने काटने का प्रयास किया, तो मां ने कुत्ते को डंडा मार दिया। जिसके बाद कुत्ते के मालिक ने दो साथियों के साथ मिलकर बच्चे की मां और मौसी पर हमला कर दिया। डंडे से प्रहार कर मौसी के हाथ की हड्डी तोड़ दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला रेतावाला निवासी सुमन ने बताया कि उसकी बड़ी बहन सलेलता भी उसके पड़ोस में रहती है। 17 अगस्त की शाम करीब पांच बजे उसका पांच वर्षीय बेटा प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी मांगा का कुत्ते उसके बेटे को काटने के लिए झपटा। बेटे के चिल्लाने पर उसने कुत्ते को डंडा मार कर भगा दिया। जिसके कुछ देर बाद कुत्ते के मालिक मांगा, रवि व दीपक निवासी रेतावाला ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। उसकी बहन सलेलता उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उसके हाथ पर डंडा मारकर हड्डी तोड़ दी। पुलिस ने इस मामले में पहले आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की थी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें