एएसपी संतोष कुमार व कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह कसाना मौके पर पहुंचे। मृतक सुशील का शव कमरे के फर्श पर पड़ा था और गले पर फांसी के निशान थे। पास ही फांसी लगाने का दुपट्टा भी पड़ा था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया।
पुलिस के अनुसार, सोमवीर की पत्नी मनीषा ने बताया कि मृतक के साथ उसका अफेयर चल रहा था। मृतक उनके ही गांव का ट्रक चालक था और उनके घर आता रहता था। तीन दिन से सुशील उनके घर पर रुका हुआ था। आज उसका पति सनौली फैक्टरी में मजदूरी करने गया हुआ था। किसी बात को लेकर उसका सुशील से झगड़ा हो गया और सुशील ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली।