शामली के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में ऊन-थानाभवन मार्ग पर हथछोया पुलिया पर उड़न दस्ता टीम व पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 14 लाख रुपये से भरा बैग बरामद किया है।
कार सवार व्यक्ति ने बताया कि व्यापार के लिए वह ये रकम लेकर जा रहा था। व्यापारी रकम संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग की टीम थाने पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।