शमली कोहरे में सईकिल पर टाते छातटर
- फोटो : SHAMLI
शामली। शनिवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। दिन निकलते ही सुबह कोहरा छा गया। कोहरा छंट जाने के जाने पूरे दिन हलकी धूप और बादल छाए रहे। आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकार रही।
शनिवार को दिन निकलते सुबह कोहरा छा गया। हलकी धूप निकलने के बाद कोहरा छंटजाने के बाद पूरे दिन कभी धूप और कभी बादल छाए रहे। 24 घंटे में दिन का पारा एक डिग्री लुढ़क गया। रात के तापमान में दो डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी की गई। दिन का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को सुबह आकाश में कोहरा-बादल छाए रहेेंगे। दिन में हलकी धूप निकलेगी। सोमवार के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा। मंगलवार और बुधवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है।
जिले का घटता-बढ़ता तापमान
-21जनवरी- 17-07 डिग्री सेल्सियस-
22 जनवरी- 18- 08 डिग्री सेल्सियस-
23 जनवरी- 18-08 डिग्री सेल्सियस-
-24 जनवरी- 18- 05 डिग्री सेल्सियस-
25 जनवरी- 17- 05 डिग्री सेल्सियस-
शामली कोहरे में गुजरती छात्राएं- फोटो : SHAMLI